Gonda News: एबीवीपी के अजय तिवारी बने उन्नाव के जिला विस्तारक, मिली नई जिम्मेदारी
Gonda News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अयोध्या विभाग के कार्यालय मंत्री अजय तिवारी को उन्नाव का जिला विस्तारक नियुक्त किया है। संगठन विस्तार और छात्रहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
एबीवीपी के अजय तिवारी बने उन्नाव के जिला विस्तारक, मिली नई जिम्मेदारी (Photo- Newstrack)
Gonda News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संगठनात्मक मजबूती और छात्रहित के कार्यों को तेज करने के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसी क्रम में अयोध्या विभाग के कार्यालय मंत्री अजय तिवारी को उन्नाव जिले का जिला विस्तारक नियुक्त किया गया है। परिषद के शीर्ष नेतृत्व ने अजय तिवारी को यह दायित्व उनके समर्पण, अनुशासन और छात्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों को देखते हुए सौंपा है।
क्या होगी जिम्मेदारी
नई जिम्मेदारी के तहत अजय तिवारी को उन्नाव जिले में संगठन का विस्तार छात्र-छात्राओं के बीच परिषद की विचारधारा का प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने का कार्य दिया गया है।
उनका मुख्य लक्ष्य जिले में परिषद की इकाइयों को सक्रिय करना और राष्ट्रवादी विचारों के साथ विद्यार्थी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना होगा।
पदाधिकारियों ने दी बधाई
अजय तिवारी की नियुक्ति की घोषणा होते ही परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उन्नाव में एबीवीपी का संगठन और अधिक सशक्त होगा।
नियुक्ति पर प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी, गोंडा विभाग संयोजक आदर्श तिवारी, प्रदीप पांडेय सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अजय तिवारी को शुभकामनाएं दीं।
अजय तिवारी ने जताया आभार
दायित्व मिलने पर अजय तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, _"परिषद द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। संगठन की विचारधारा को उन्नाव के प्रत्येक छात्र तक पहुंचाने और जिले में परिषद के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।" एबीवीपी का मानना है कि अजय तिवारी के अनुभव से उन्नाव में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।