Gonda News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Gonda News: गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र में मैजापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Update:2026-07-10 19:54 IST

Gonda News

Gonda News: जनपद के थाना कटरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत हलधरमऊ गांव के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हलधरमऊ गांव की बगिया के पास, मैजापुर रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हादसे का है, आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन से गिर गया हो या ट्रेन की चपेट में आ गया हो।फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Tags:    

Similar News