Gonda News: हलधरमऊ के बसालतपुर में महीनों से पोषाहार गायब, कागजों में वितरण; बंदरबांट के आरोप
Gonda News: गोंडा में टूटे बिजली पोल में करंट उतरने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Gonda News(Photo-Social Media)
Gonda News: बाल विकास परियोजना विकासखंड हलधरमऊ क्षेत्र के बसालतपुर व अन्य कई ग्राम पंचायतों में शासन की मंशा को पलीता लगाया जा रहा है। यहां आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाला पोषाहार और अन्य पोषण सामग्री पिछले कई महीनों से वितरित नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीनी स्तर पर वितरण न करके कागजों में खानापूर्ति कर दी जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा पोषाहार का बंदरबांट कर उसे कालाबाजारी के लिए भेज दिया जा रहा है।
जब इस संबंध में बसालतपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि "पोषाहार आना बंद हो गया है।" ऐसे में केंद्रों पर आने वाले बच्चों और महिलाओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार कुपोषण मिटाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन बसालतपुर में हकीकत कुछ और ही है। यहां जरूरतमंदों तक पोषण सामग्री नहीं पहुंच पा रही है और भ्रष्टाचार के चलते पूरा सिस्टम फेल हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पोषाहार का वितरण तत्काल शुरू कराया जाए।
इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी नंदिनी घोष से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि अप्रैल से जून तक तीन महीने का पोषाहार नहीं आया है, जुलाई से अभी आना शुरू हुआ है। लेकिन अब राशन नहीं आता, रेसिपी आयेगी। सभी केंद्रों पर अभी आपूर्ति नहीं हुई है और प्रक्रिया में है।