Hapur News: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, जावेद गिरफ्तार

Hapur News: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By :  Avnish Pal
Update:2026-08-12 19:58 IST

Hapur News

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मेरठ रोड स्थित जनूपुरा कट के पास से गिरफ्तार किया।

नौकरी के दौरान हुई थी आरोपी से पहचान

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किशोरी पहले गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी। करीब 10 दिन पहले किशोरी नौकरी छोड़कर अपने घर लौट आई थी।

तहरीर के मुताबिक, 6 अगस्त को आरोपी जावेद उसके घर पहुंचा। आरोप है कि शराब पीने के बाद वह रात में दोबारा घर में घुस आया। परिवार के लोगों के अनुसार, इसी दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

शोर सुनकर जुटे लोग, आरोपी हुआ फरार

घटना के बाद शोर होने पर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।हालांकि, वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की।गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद पुत्र शाहिद निवासी पाइप लाइन रोड, मुरादनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 65(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुरादनगर में भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुरादनगर थाने में भी पहले से मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी/लूट से संबंधित धाराओं के साथ गैंगस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है।गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि नाबालिग से संबंधित शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नाबालिग की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है और प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News