Hardoi News: हरदोई में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Hardoi News : हरदोई में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम।

Update:2026-05-14 10:36 IST

Hardoi Road Accident 

Hardoi News : हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर शवों के अंग बिखर गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतकों की पहचान फतेहपुर पथरौली गांव निवासी पंकज (20), अनूप (18) और प्रवीण उर्फ बाबू (22) के रूप में हुई है। बताया गया कि अनूप और पंकज आपस में सगे चाचा के बेटे थे, जबकि प्रवीण रिश्ते में उनका चचेरा भाई लगता था। तीनों युवकों के बीच बेहद गहरी दोस्ती और भाईचारा था। गांव के लोग बताते हैं कि वे ज्यादातर समय साथ ही बिताते थे और जहां भी जाते, एक साथ ही नजर आते थे।

शादी की खुशियां मातम में बदली

जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बाल कटवाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि अनूप ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। वहीं प्रवीण नोएडा से अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था।

परिवार में शादी की खुशियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पलभर में पूरे माहौल को मातम में बदल दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tags:    

Similar News