Jalaun News: पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग लहूलुहान, कुल्हाड़ी के वार से गंभीर, पुलिस जांच शुरू

Jaluan News: जालौन में पारिवारिक रंजिश में 60 वर्षीय बुजुर्ग पर कथित कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर; पुलिस जांच में जुटी।

By :  Afsar Haq
Update:2026-08-01 14:59 IST

Jaluan News

Jalaun News:  कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला निवासी 60 वर्षीय कालका प्रसाद कुशवाहा शनिवार को अपने मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि परिवार के ही चार लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कालका प्रसाद के साथ मारपीट शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने बुजुर्ग को जबरन खींचकर अपने घर ले गए, जहां एक कमरे में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े।शोर-शराबा सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

बताया गया है कि कालका प्रसाद अपनी पत्नी के साथ गांव में अकेले रहते हैं, जबकि उनके बच्चे रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर पानी-पुरी का कारोबार करते हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News