Jalaun News: मुरली मनोहर तालाब की बदहाल व्यवस्थाएं देख भड़के एसडीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

Jalaun News: जालौन के मुरली मनोहर तालाब का निरीक्षण कर एसडीएम ने बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई, नगर पालिका अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

By :  Afsar Haq
Update:2026-06-13 10:28 IST

Jalaun News

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल मुरली मनोहर तालाब के औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। नगर पालिका अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

यहां जालौन नगर के प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल मुरली मनोहर तालाब का उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह रही ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब परिसर और पार्क में कई अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में बच्चों के लिए लगाए गए कई झूले टूटे और क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले, जिस पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि यह नगर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग परिवार और बच्चों के साथ घूमने आते हैं, ऐसे में सुविधाओं की बदहाल स्थिति स्वीकार्य नहीं है।एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को अपने साथ पैदल चलाकर पूरे परिसर का निरीक्षण कराया और एक-एक कमी की जानकारी लेते हुए जवाबदेही तय करने के संकेत दिए।जालौन एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके सख्त तेवरों से नगर पालिका प्रशासन और संबंधित ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है, जबकि नगरवासियों ने निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई है।

Tags:    

Similar News