Jalaun News: जालौन में नो पार्किंग पर परिवहन विभाग की सख्ती, 14 वाहनों के काटे गए चालान

Jalaun News : जालौन में परिवहन विभाग ने नो पार्किंग अभियान चलाकर 14 वाहनों के चालान काटे, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-09 15:27 IST

Jalaun News: जालौन जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

14 वाहनों का हुआ चालान

वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जोल्हूपुर मोड़, आटा टोल प्लाजा, गोबिंदम तथा मेडिकल तिराहा उरई समेत विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 14 वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

बख्से नहीं जाएंगे नियमों का उल्लंघन करने वाले

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन यातायात व्यवस्था को बाधित करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का भी कारण बनते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा सड़क किनारे अवैध पार्किंग से बचें, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Tags:    

Similar News