Jalaun News: पहली बार आज जालौन आएंगे मनोज कुमार पांडेय, मेडिकल कॉलेज सभागार में होगा नागरिक अभिनंदन
Jalaun News: जालौन में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का प्रथम आगमन आज। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के सभागार में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह की तैयारियां पूरी, उमड़ेगी भारी भीड़।
Jalaun News(Photo-Social Media)
Jalaun News: प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को जालौन पहुंच रहे मंत्री मनोज कुमार पांडेय के स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के सभागार में नागरिक अभिनंदन समारोह, विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर के कार्यकर्ता और समर्थक मंत्री के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं।
यहां उरई पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक सुदामा दीक्षित ने बताया कि मंत्री मनोज कुमार पांडेय शुक्रवार को जालौन दौरे पर रहेंगे। मंत्री बनने के बाद उनका यह पहला जनपद आगमन है, इसलिए स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारी एवं विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंत्री मनोज कुमार पांडेय केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद वह क्षीर सागर मे मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए प्रेस वार्ता करेंगे, जिसमें जिले के विकास कार्यों और सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। सुदामा दीक्षित ने बताया कि मंत्री का काफिला जनपद से होकर झांसी के लिए रवाना होगा। इस दौरान एट क्षेत्र से गुजरने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जनपद में मंत्री के प्रथम आगमन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।