Jaunpur News: संघर्ष और साहस की अमर गाथा है स्वतंत्रता दिवस – प्रो. वंदना सिंह

Jaunpur News: बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सरस्वती सदन में ध्वजारोहण किया।

Update:2025-08-15 15:33 IST

Independence Day VBSPU 2025

 Jaunpur News:  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सरस्वती सदन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूरा विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।अपने संबोधन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन है। यह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, आत्मबलिदान, संघर्ष और साहस की अमर गाथा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह दिन आत्ममंथन का भी अवसर है। हमें यह विचार करना चाहिए कि जिन महापुरुषों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके सपनों के भारत के निर्माण में हमारी क्या भूमिका है?छात्रों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा, "आप सौभाग्यशाली हैं कि आपको विश्वविद्यालय में अध्ययन का अवसर मिला है। यह अवसर बार-बार नहीं मिलता, अतः इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनाएं। अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने का प्रयास करें। विश्वविद्यालय का संकल्प है कि हम आपको एक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेंगे।"

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत कुलपति सभागार में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। वहीं सरस्वती सदन में आयोजित समारोह का संचालन डॉ. राजेश सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. राज कुमार, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. मनोज पांडेय, उप कुलसचिव अमृत लाल, अजीत सिंह, बबिता सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, सुशील प्रजापति सहित सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News