Jhansi News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

Jhansi News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में आयोजित अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

Update:2026-11-25 20:31 IST

Jhansi News

Jhansi News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में विजेता और उपविजेता सहित अधिकांश शीर्ष स्थान हासिल किए और ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मेजर संदीप मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में झाँसी बैडमिंटन संघ के सचिव श्री कमल मल्होत्रा एवं क्रीड़ा भारती, झाँसी महानगर के अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में पंडित जेएन कॉलेज, बाँदा, बीएसी कॉलेज, ललितपुर, वीरभूमि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, महोबा, बीकेडी कॉलेज, झाँसी, रघुवीर सिंह कॉलेज, ललितपुर एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर की टीमों ने प्रतिभाग किया।महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में अनुभवी गौतम ने मुस्कान को 21-13 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मुस्कान उपविजेता रहीं।पुरुष वर्ग में संरेख चौरसिया और अभिजीत के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। तीन गेम तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में संरेख चौरसिया ने 2-1 से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अभिजीत उपविजेता रहे।

पुरुष वर्ग में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के खिलाड़ियों की अंतिम स्थान सूची इस प्रकार रही। प्रथम स्थान पर संरेख चौरसिया, द्वितीय स्थान पर अभिषेक सिंह, तृतीय स्थान पर कपिल सलौनिका, चतुर्थ स्थान पर आदित्य, पंचम स्थान पर देवांशु शर्मा तथा षष्ठम स्थान पर अनमोल शर्मा रहे।प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन में निर्णायक प्रिंस चौरसिया, अभय सिंह सेंगर, अनुराग सिंह चंदेल, अनुज बिष्ट एवं राकेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. सूरज पाल सिंह कसाना ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।प्रतियोगिता का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के खेल विभाग द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Tags:    

Similar News