Jhansi News: मिशन शक्ति अभियान में आशा बहुएं सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं में निभा रहीं अहम भूमिका
Jhansi News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत झाँसी में आशा बहुओं को सम्मानित किया गया, स्वास्थ्य जागरूकता में अहम भूमिका के लिए सराहना मिली।
Asha workers Jhansi
Jhansi News: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में आशा बहुओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि आशाओं के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। पहले स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं आम लोगों तक आसानी से नहीं पहुंच पाती थीं, लेकिन अब आशाओं की मदद से ये योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं और लोग उनका लाभ उठा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जनपद में ग्राम स्तर पर 1293 और नगरीय क्षेत्रों में 140 आशा बहुएं कार्यरत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति 1000 से 1499 की जनसंख्या पर एक आशा कार्यरत होती है, जबकि शहरी क्षेत्रों में लगभग 2500 की आबादी पर एक आशा बहू तैनात है। आशाएं स्वास्थ्य विभाग की प्रथम पंक्ति की कार्यकर्ता हैं और वे निरंतर सराहनीय कार्य कर रही हैं। इसी कारण मिशन शक्ति 5.0 अभियान में उन्हें सम्मानित किया गया।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. के. जैन ने बताया कि आशा बहुएं सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और उनका योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित आशा बहुओं को सम्मानित किया गया
मोनिका (सब-सेंटर सिमराहा)
दुर्गा देवी (सब-सेंटर कोछाभांवर)
सुनीता राजपूत (नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीपरी बाजार)
राजकुमारी (नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील)
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. एन. के. जैन, डीएसओ डॉ. रमाकांत स्वर्णकार, डिप्टी डीआईओ डॉ. अंशुमान तिवारी, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. उत्सव राज, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र, जिला प्रशासनिक अधिकारी रितेश सिंह, एआरओ लाखन सिंह व राजबृजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी आर. के. गुप्ता, बीसीपीएम सुनील कुमार व रविन्द्र सहित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की कई आशाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला ने किया।