Jhansi News : आईजीआरएस शिकायतों पर झांसी डीएम सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार

Jhansi News : झांसी डीएम गौरांग राठी ने आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Update:2026-05-27 20:25 IST

Jhansi News

 Jhansi News :  जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आईजीआरएस एवं ऑनलाइन शिकायतें, हेल्पलाइन- 1076 माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में बैठक की।जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण एवं गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा शासन स्तर पर लगातार की जा रही है, जिसमें शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के अनुपालन में सभी विभागाध्यक्ष असंतुष्ट शिकायतों व अन्य रिपीटेड/ डिफॉल्टर शिकायतकर्ताओं से स्वयं के द्वारा स्थलीय सत्यापन व टेलिफोनिक संवाद कर संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि ऐसे विभाग जिनके पास 50 से कम शिकायतें प्राप्त होती हैं, उनके कार्यालय अध्यक्ष स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता कर शिकायतों का निस्तारण करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने पंचायती राज विभाग, नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत, खंड विकास अधिकारी एवं जल संसाधन को निर्देश दिए सभी विभाग 100 प्रतिशत प्रतिशत शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता से संपर्क करते हुए निस्तारण एवं भ्रमण की जानकारी पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें।

बैठक में ईडीएम आकाश रंजन द्वारा अवगत कराया गया कि माह अप्रैल में विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षाकृत कम रुचि ली गई, जिस कारण शिकायतों के निस्तारण की स्थिति में गिरावट आई है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को रुचि के साथ कार्य करने का सुझाव दिया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री सौम्या अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जन निगम ग्रामीण रणविजय सिंह, जिला दिव्यांग एवं सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णपाल सिंह सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News