Jhansi News : झांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, IPL सट्टा रैकेट चलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Jhansi News : झांसी में आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की चिप्स और बैंक राशि सीज

Update:2026-05-14 20:44 IST

 Jhansi News

 Jhansi News :  प्रेमनगर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1060 कैश, दो मोबाइल फोन बरामद किए है जबकि तीन लाख उन्तीस हजार दो सौ सोलह चिप्स/ क्वाइन्स सीज किए। साथ ही बैंक खाते में दो लाख 71 हजार से अधिक कैश फ्रीज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय, उपनिरीक्षक पवन जायसवाल, उपनिरीक्षक रविकांत शुक्ला, आरक्षी कुलदीप सिंह मय स्टॉफ के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि दो युवक ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। इस सूचना पर गई टीम ने घेराबंदी कर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के न्यू नालगंज निवासी कल्पनाथ सिंह उर्फ कल्पेश व प्रेमगंज निवासी अमित रैकवार को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 1060 रूपये नगद व 02 मोबाइल क्रमशः (1). POCCO (2). SAMSUNG जिसपर आनलाईन सट्टा की वेबसाईट agent.rolex.99.co/main, agent. rolex.99.co/components, rolex99.co/main/rules, rolex99.co/main/ledger, 1 xbets247.com खुली थी जिसपर आईपीएल मैच में आनलाइन ट्राजेक्शन चल रहे हैं। उक्त अभियुक्त के वालेट में आनलाइन सट्टा से सम्बन्धित कुल 3,29,216 (तीन लाख उन्तीस हजार दो सौ सोलह) चिप्स/क्वाइन्स मौजूद है। एवं सट्टा लेन देन से सम्बन्धित कुल बैंक खाते में कुल 2,71,262 रुपये शीज कराया गया। साथ ही अभियुक्त के पास एक स्कूटी क्रमांक (यूपी93बीजी-9130) को धारा 207 MV ACT के तहत सीज किया गया।

Tags:    

Similar News