Jhansi News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सट्टा सरगना भाजपा नेता के पकड़े जाने पर कसा तंज
Jhansi News: झांसी आईपीएल सट्टा मामले में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय पर अखिलेश यादव ने हमला बोला, गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सट्टा सरगना भाजपा नेता के पकड़े जाने पर कसा तंज (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के सुप्रियो अखिलेश यादव ने प्रयागराज में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए झांसी में पकड़े गए आईपीएल सट्टा में भारतीय जनता पार्टी नेता के पकड़े जाने पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेशीय ऐसा कौन नेता नहीं है, जिसके साथ सट्टा सरगना आशीष उपाध्याय की फोटो नहीं है।
सपा सुप्रियो अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसे तंज
इसके पूर्व दस मई को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रियो अखिलेश यादव के भाजपा पर निशाने सादते हुए सट्टा सरगना और भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के मामले में भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अपने ट्यूटर एकाउंट से एक ट्यूट किया है जिसमें उन्होंने झांसी पुलिस के रायल सिटी में पकड़े सट्टा कारोबार का खुलासा करने वाली खबर का समाचार का स्क्रीन शॉट दिया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी नेता है।
मुख्य सरगना लिखा है जिसमें मौके पर पकड़ी गई दो महिला सटोरियों के साथ पुलिस कर्मी और एसएसपी/एएसपी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए अपने इस ट्यूट पर दो लाइनें लिखी है। अपराध में लिप्त लोगों का नाम लेना मना है क्योंकि एक भाजपाई ही सट्टा का सरगना है। इतनी छीछा लेदर के बाद भी भाजपा ने आशीष को अभी तक पदों से मुक्त नहीं किया है।
क्या है पूरा मामला
मालूम हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित रायल सिटी के फ्लैट में सट्टे के मामले में छापेमार की कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम को मौके पर दो युवतियों को हिरासत में ले लिया था। साथ ही एक बैग बरामद किया था। इस बैग में कैश, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान रखा हुआ था।
यह सामान सट्टे के कारोबार से जुड़ा था। इस मामले में निशा खान और यशस्वी द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस तत्कालीन स्वॉट टीम के सदस्य रजत कुमार, आशीष उपाध्याय, सुमित साहू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि अभी तक यह आरोपी पुलिस कस्टडी में नहीं आए हैं।