Jhansi News: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज का झांसी में मंगल प्रवेश, हुआ भव्य स्वागत
Jhansi News: झांसी में पट्टाचार्य विशुद्धसागरजी महामुनिराज के स्वागत में भव्य शोभायात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, पाद प्रक्षालन और आरती की।
पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज का झांसी में मंगल प्रवेश, हुआ भव्य स्वागत (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी महानगर में भारत देश के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर जैन समाज में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। आचार्य श्री के स्वागत के लिए शहरभर में विशेष तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं ने पलक पांवड़े बिछाकर उनकी अगवानी की और जगह-जगह पुष्पवर्षा करते हुए पाद प्रक्षालन एवं आरती की गई।
ग्वालियर रोड स्थित अटल चौक से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा निर्धारित विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने आचार्य श्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूरे रास्ते भक्ति का माहौल बना रहा।
धर्मसभा में आचार्य श्री ने दिया धैर्य और दान धर्म का संदेश
श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में आयोजित धर्मसभा में पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब परिणामों में गर्मी आए तो थोड़ा धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि धैर्य रखने से अपने आप समाधान मिल जाता है। उन्होंने अपने पुराने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि “सबके दिन एक से नहीं होते” इस सूत्र का निर्माण झांसी में ही किया गया था।
आचार्य श्री ने दान धर्म की महत्ता बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति निर्मल भावों से दान करता है, उसकी दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की होती है। उनके प्रवचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गणाचार्य श्री विरागसागरजी के चित्र का हुआ अनावरण
धर्मसभा के शुभारंभ में गणाचार्य श्री विरागसागरजी महामुनिराज के चित्र का अनावरण किया गया और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष अजित कुमार जैन, उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन रेलवे, महामंत्री वरुण जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, बड़ा मंदिर मंत्री सुनील जैनको, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, प्यावल मंत्री खुशाल जैन सहित समाज के कई पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
इसके अलावा भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष ललित जैन, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य सलाहकार डॉ जिनेन्द्र जैन, संरक्षक राजेंद्र जैन प्रेस, राजीव जैन सिर्स, मुख्य संयोजक केतन जैन, उपाध्यक्ष अतुल जैन सर, अंकित सर्राफ, अशोक जैन रतनसेल्स, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, डॉ राजीव जैन, जिनेन्द्र सर्राफ, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैन एलआईसी, कमलेश जैन रोहित गारमेंट्स, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, इंजीनियर संजय जैन महोबा, सम्यक भण्डारी, सचिन सर्राफ, संयोग भण्डारी, मुकेश जैन वीडियो, देवव्रत जैन बबलू और विवेक जैन भगतजी सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहीं।
कई श्रद्धालुओं को मिला पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट का सौभाग्य
धर्मसभा में आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्रीमति मेघा और प्रदीप जैन महरौनी, अनुश्री और दिव्यांश जैन तथा दीपांक सिंघई को प्राप्त हुआ। वहीं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्रतीक जैन सदर, पुष्पेन्द्र जैन हैंडलूम, रश्मि और सनी जैन चैनू, डॉ राखी जैन, डॉ विनय जैन, सुनील जैन अछरौनी और यश सिंघई को मिला।
कार्यक्रम में मंगलाचरण सौरभ जैन कटरा और रजनी जैनको ने प्रस्तुत किया। संचालन महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने किया, जबकि अंत में बड़ा मंदिर मंत्री सुनील जैनको ने सभी का आभार व्यक्त किया।