Jhansi News: झांसी में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग स्टाफ सम्मानित

Jhansi News: झांसी के सभी चिकित्सालयों में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साह से मनाया गया, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली स्टाफ नर्सों को सम्मानित किया गया।

Update:2026-05-12 16:55 IST

झांसी में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग स्टाफ सम्मानित (Photo- Newstrack)

Jhansi News: फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जयंती दिवस को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाए जाने के क्रम में जनपद के सभी चिकित्सालयों में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में सीएमओ कार्यालय में डॉ सुधाकर पांडेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत 4 स्टाफ नर्स को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग स्टाफ (मुख्यत: स्टाफ नर्स, सीएचओ एवं एएनएम) लोगों के जीवन के सबसे कठिन क्षणों यानि बीमारियों व अस्वस्थता में मरीजों की देखभाल करते हैं।


नर्सिंग स्टाफ उपचार में सहयोग करते हैं, परिवारों को सांत्वना देते हैं, डॉक्टरों की सहायता करते हैं, रोगियों का मार्गदर्शन करते हैं और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं।

वे लोगों में करुणा एवं दया की भावना उत्पन्न कर मरीजों को सहानुभूतिपूर्वक बीमारियों से लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। नर्सिंग स्टाफ द्वारा किए जा रहे इस अप्रतिम योगदान एवं लोगों को आरोग्यता प्रदान करने के लिए सभी नर्सिंग कर्मचारियों को उन्होंने बधाई भी दी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन एवं उप जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ अंशुमान तिवारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी स्टाफ नर्स के कार्यों व योगदान पर प्रकाश डाला गया।

इन्हें किया गया सम्मानित

राजकुमार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील में कार्यरत स्टाफ नर्स राजकुमार द्वारा कोविड काल एवं कोविड के पश्चात वर्तमान समय में मरीजों की सेवा सहायता की जा रही है। इसके अतिरिक्त वे जनपद की दूरस्थ चिकित्सा इकाइयों में नसबंदी शिविरों में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।


रतन कांति- नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव गेट बाहर में कार्यरत हैं तथा चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की उपचार देखभाल में सहायता करती हैं।

रीना दुबे- नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तालपुरा में कार्यरत रीना द्वारा ओपीडी में आने वाले मरीज के उपचार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को संपूर्ण सहयोग दिया जाता है तथा बीमार व्यक्तियों के परिजनों को सांत्वना एवं मार्गदर्शन भी दिया जाता है।

प्रियंका प्रजापति- नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपरी बाजार में कार्यरत हैं तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं।

इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन, उप जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ अंशुमान तिवारी, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ उत्सव राज, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सतीश चंद्र, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, अर्बन कोऑर्डिनेटर  जियाउर्रहमान उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News