Jhansi News: स्वावलंबन की दिशा में कदम, महिलाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी प्रशिक्षण अकादमी शुरू
Jhansi News: झांसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी प्रशिक्षण अकादमी शुरू की गई है। वहीं वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड संकलन के लिए 23 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा।
Jhansi News: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित नायशा मेकओवर एंड ब्यूटी ऐकडमी का शुभारंभ किया गयाIविकासखंड गुरसराय के प्रतिज्ञा महिला संकुल समिति क्लस्टर पंडवाहा की समूह सदस्यों द्वारा संचालित जनपद झांसी मुख्यालय पर सरस शोरूम में नायशा मेकओवर एंड ब्यूटी ऐकाडमी का शुभारंभ जिला परियोजना निदेशक राजेश कुमार, उपायुक्त स्वत रोजगार सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार झांसी शिखर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया गया। अकादमी द्वारा समूह की महिलाओं और लड़कियों को 3 महीने का निशुल्क प्रशिक्षण सरकारी प्रमाण पत्र के साथ कराया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, जिला मिशन प्रबंधक नन्हेराम, सचिन वर्मा, मंजीत कुमार, कृष्ण कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अरविन्द, श्रीमती राजमणि, रामकुमार, धर्मेश मिश्रा, रामानुज, श्रीमति सुमित्रा यादव एवं क्लस्टर सचिव श्रीमती मीना शर्मा क्लस्टर प्रबंधक निकिता सिंह, नज़रीन बानो,एवं समूह सदस्य उपस्थित रहे।
उम्मीद पोर्टल पर अपलोड वक्फ सम्पत्तियों के अभिलेखों के संकलन एवं स्पष्टीकरण हेतु शिविर 23 मई को
झांसी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0 तारिक ने बताया है कि उ०प्र० सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी एवं दस्तावेजों के संकलन तथा स्पष्टीकरण हेतु जनपदवार शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद झाँसी के उ०प्र० सुन्नी एवं शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा नामित मुतवल्ली, कोऑर्डिनेटर तथा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई वक्फ सम्पत्तियों के समस्त मुतवल्लियों एवं प्रबंध समिति/प्रशासकों को सूचित किया जाता है कि वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी एवं दस्तावेजों के संकलन एवं स्पष्टीकरण हेतु एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मदरसा इस्लामियां माहदुल मारिफ मस्जिद शहीदैन, जीवनशाह, झाँसी में 23 मई, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक आयोजित होगा। संबंधित समस्त मुतवल्ली, प्रबंध समिति/प्रशासक एवं नामित पदाधिकारी निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त अभिलेखों एवं आवश्यक सूचनाओं सहित प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।