Jhansi News: झांसी में सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार, धन की नहीं होगी कमी- सांसद अनुराग शर्मा
Jhansi News: झांसी में सांसद अनुराग शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से नई सड़क, बाईपास और पुल निर्माण के प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील की।
झांसी में सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार, धन की नहीं होगी कमी- सांसद अनुराग शर्मा -(Photo- Newstrack)
Jhansi News: जनपद झांसी के सांसद व विधायकगण ने अपने क्षेत्र में नई सड़क, बाईपास, पुल-पुलिया, सेतु के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराए क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रस्ताव तैयार कराने के लिए 16 मदों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में अध्यक्षता करते हुए सांसद झांसी-ललितपुर सहित समस्त जनप्रतिनिधियों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ नए कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मजरे से लेकर हर कस्बे, टाउन एरिया, नगर और महानगर में बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सांसद व विधायकगण अपने क्षेत्र में नई सड़क, बाईपास, पुल-पुलिया, सेतु के निर्माण और मरम्मत के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराएं।
मुख्यमंत्री की मंशानुसार कार्य करें- अनुराग शर्मा
आयोजित बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद झांसी- ललितपुर अनुराग शर्मा ने समस्त विधायक गणों से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि जनपद में सड़क परिवहन को बेहतर बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए, अतः हम सभी कि नैतिक जिम्मेदारी है कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार कार्य करें।