Jhansi News: प्रवेश छात्राओं के जीवन में एक नए अध्याय का शुभारंभः प्रो. अनुभा श्रीवास्तव

Jhansi News: झांसी के वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और एमए प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ समारोह आयोजित हुआ।

Update:2026-08-11 18:39 IST

Jhansi News

Jhansi News: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश छात्राओं के जीवन में एक नए अध्याय का शुभारंभ है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने अध्ययन के प्रति गंभीर रहें और महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। यह बात उन्होंने बी.ए., बी.कॉम. एवं एम.ए. प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं हेतु दीक्षारम्भ समारोह के अवसर पर कही है।उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं रोजगारपरक शिक्षा के महत्व से भी परिचित कराया गया।वक्ताओं ने छात्राओं से कहा कि वे अपने पाठ्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि महाविद्यालयीन जीवन उनके भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। इस अवधि में प्राप्त ज्ञान, अनुभव और संस्कार उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन को दिशा प्रदान करेंगे। दीक्षारम्भ समारोह में नवप्रवेशित छात्राओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। महाविद्यालय की नव प्रवेशित छात्रा रक्षा, भावना प्रजापति, हिमांदी शर्मा ने महाविद्यालय के सम्बंध मे अपने अनुभव शेयर किये।

सर्वप्रथम प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण के द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। देवाश्री छात्रा ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की तथा वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन भी किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में बी.ए., बी.कॉम. एवं एम.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का स्वागत किया गया। छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, विभागीय गतिविधियों, पुस्तकालय, विभिन्न समितियों तथा महाविद्यालय में आयोजित होने वाली शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में IQSC समिति सदस्य डॉ. कमलेश कुमार एवं डॉ. सुधीर कुमार की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम चैधरी ने किया।आईक्यूएससी समिति की सहप्रभारी प्रो. ज्योति सिंह गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News