Jhansi News: झांसी में चेकिंग के दौरान 63 लाख रुपये की नकदी बरामद, एक गिरफ्तार

Jhansi News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ट्रेनों में चल रही चेकिंग के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने यात्री से 63 लाख रुपये की नकदी बरामद की।

Update:2026-08-10 22:40 IST

झांसी में चेकिंग के दौरान 63 लाख रुपये की नकदी बरामद, एक गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Jhansi News: रेल सुरक्षा बल की क्राइम विंग, आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरु कर दिया। इसी अभियान के तहत एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके पास से 63 लाख का कैश बरामद किया गया। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है। आयकर विभाग ने जांच शुरु कर दी।

रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक/क्राइम विंग ओमप्रकाश, निरीक्षक/ रेसुब पोस्ट चित्रकूट धाम कर्वी के नेतृत्व में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी सूचना मिली कि बेतवा एक्सप्रेस स्टेशन पर आ रही है। इस ट्रेन में एक व्यक्ति सवार है। उसके पास कैश है।

इस सूचना पर गई टीम ने ट्रेन नम्बर 18203 बेतवा एक्स. के बी-3 कोच के बर्थ नम्बर 19 पर एक यात्रारत यात्री/व्यक्ति को बहिलपुरवा- चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशनो के मध्य समय एक पिट्ठू बैग एवं थैले समेत पकड़ लिया। इसके पास से 63 लाख कैश बरामद किया गया। इसकी सूचना उप निदेशक/आयकर विभाग, कानपुर नगर एवं आयकर अधिकारी/आयकर विभाग/बांदा को दी गई।

रेल सुरक्षा बल के मुताबिक सतना के थाना कोलगंवा के सिंधी कैंप रङुराज नगर नगरीय निवासी प्रीतमदास को पकड़ लिया। इससे पूछताछ की। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने बताया उसको किसी संजय उर्फ संजू नामक व्यक्ति द्वारा उक्त रुपयों को सतना से कानपुर तक पहुंचाने के लिए दिया गया था। उक्त रुपयों को अपने पास रखने व ले जाने का कोई वैध अधिकार पत्र आदि प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर चित्रकूटधाम कर्वी पोस्ट पर लाकर, बैंक से नोट गिनने वाली मशीन व बैंक कर्मचारी को बुलाकर गिनती की गई तो मशीन से गिनती करने पर कुल 63,00,000/- (तिरेसठ लाख रूपये) होना पाया।

इस टीम को मिली है सफलता

रेल सुरक्षा बल डिटेक्टिव विंग टीम के सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार, प्रधान आरक्षी उमेश कुमार, प्रधान आरक्षी तौसीफ खान, आरक्षी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, जीआरपी थाना प्रभारी विनोद मिश्रा, प्रधान आरक्षी रमेश चंद्र विश्वकर्मा आदि लोग शामिल रहे है।

Tags:    

Similar News