Jhansi News: महोबा की दिव्यांशी गुप्ता बनीं मिस बुंदेलखंड 2026, जालौन की निकिता रनर-अप

Jhansi News: झांसी में आयोजित मिस बुंदेलखंड 2026 का खिताब महोबा की दिव्यांशी गुप्ता ने जीता, जबकि जालौन की निकिता फर्स्ट रनर-अप रहीं।

Update:2026-08-09 19:48 IST

 Jhansi News 

 Jhansi News:  बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता "मिस बुंदेलखंड 2026" का भव्य आयोजन झांसी में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में महोबा की दिव्यांशी गुप्ता ने "मिस बुंदेलखंड 2026" का खिताब अपने नाम किया, जबकि जालौन की निकिता फर्स्ट रनर-अप रहीं।

एसके इवेंट कंपनी एंड फिल्म प्रोडक्शन हाउस एवं एसके अकैडमी ऑफ आर्ट सोसाइटी के बैनर तले एक्टर आनन्द कुमार सक्सेना के मुख्य आतिथ्य एवं एक्टर एड. अजय निगम की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य आयोजन का उद्देश्य बुंदेलखंड की प्रतिभाशाली युवतियों एवं नए कलाकारों को एक बेहतर मंच प्रदान कर उन्हें मॉडलिंग, अभिनय एवं मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के डायरेक्टर, एक्टर एवं ऑर्गेनाइजर समीर खान के नेतृत्व में मिस बुंदेलखंड का यह मंच पिछले लगभग 15 वर्षों से बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है। मिस बुंदेलखंड 2026 प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रतिभा एवं व्यक्तित्व के साथ साथ ऑनलाइन वोटिंग और सोशल मीडिया पर मिले जनसमर्थन के फलस्वरूप महोबा की दिव्यांशी गुप्ता और जालौन की निकिता सबसे आगे रहीं। प्रतियोगिता के दौरान दिव्यांशी और निकिता ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं प्रभावशाली प्रदर्शन के फलस्वरूप अंततः मिस बुंदेलखंड 2026 की प्रथम विजेता का खिताब हासिल किया।

विजेता बनने पर महोबा की दिव्यांशी गुप्ता और जालौन की निकिता को मिस बुंदेलखंड 2026 का ताज, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। दिव्यांशी का ताजपोशी समारोह स्पेशल गेस्ट सीनियर मिस इंडिया 2025 मिस गजाला खान द्वारा किया गया। वहीं जालौन की निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। निकिता ने कहा कि अब वह आगे बढ़ती रहेंगे और अगर उन्हें बॉलीवुड में चांस दिया गया तो वह जरूर अपनी किस्मत को आजमाना चाहेंगे।

इस उपलब्धि के बाद दिव्यांशी गुप्ता ने कहा कि यह जीत उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिवार, शुभचिंतकों को दिया । आयोजक समीर खान ने कहा कि मिस बुंदेलखंड को केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को पहचान और अवसर देने वाले मंच के रूप में विकसित किया गया ताकि स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाशाली युवाओं को बड़े मंच से जोड़ा जा सके । मिस बुंदेलखंड 2026 के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता राहुल राय का नाम इस आयोजन से जुड़ना प्रतियोगिता के लिए गौरव की बात है।इस अवसर पर एक्टर काजल कुशवाहा, एक्टर अनुपमा सक्सेना, खान, रफी मंसूरी, सुनील परिहार सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं कलाकार उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News