Jhansi News: थाने में छेड़छाड़ के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
Jhansi News: झांसी में छेड़छाड़ के आरोपी ने थाने के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Jhansi News
Jhansi News: गुरसराय थाना क्षेत्र में 9 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार 62 वर्षीय वृद्ध आरोपी ने थाने के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरसराय थाना क्षेत्र के सिंघार गांव निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पर 9 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर थाने लाया था।हिरासत के दौरान आरोपी राजेंद्र प्रसाद ने थाने के टॉयलेट में जाकर फांसी लगा ली। टॉयलेट में काफी देर तक हलचल न होने पर जब पुलिसकर्मियों ने जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। पुलिस कर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुँचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे तत्काल झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहाँ उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की सूचना आरोपी के परिजनों को दे दी गई है, हालांकि अभी तक परिजन मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचे हैं। पुलिस मामले की अग्रिम वैधानिक व प्रशासनिक छानबीन में जुटी है।