Jhansi: राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति बैठक, डीजी रेलवे ने जीआरपी के तकनीकी आधुनिकीकरण पर दिया जोर

Jhansi News: राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की 12वीं समीक्षा गोष्ठी में डीजी रेलवे प्रकाश डी ने रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीकी संवर्धन, जनशक्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर जोर दिया।

Update:2026-08-07 19:19 IST

Jhansi News

Jhansi News: राजकीय रेलवे पुलिस के महानिदेशक प्रकाश डी की अध्यक्षता में राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय लखनऊ उ0प्र0 के सभागार कक्ष से ऑनलाइन वैचुअल कॉफ्रेंस के माध्यम से राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की 12 वीं समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में डीजी रेलवे द्वारा रेलवे सुरक्षा में तकनीकी संवर्धन, ट्रेनों पर पत्थरबाजी के नियंत्रण, ट्रैक अवरोध की घटनाओं की रोकथाम, जीआरपी/आरपीएफ की संयुक्त रुप से ट्रैक पेट्रोलिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे कर्मियों व संविदा कर्मियों के अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन व आईडी कार्ड धारण करने आदि विषयों को रेखांकित करते हुए प्रजेन्टेशन दिया गया एवं उच्चाधिकरियों द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुगम रेल यात्रा एवं अपराध पर नियंत्रण व आधुनिक तकनीक के प्रभावशाली प्रयोग करने पर विचार-विमर्श किया गया।

डीजी रेलवे द्वारा संगोष्ठी के दौरान बताया गया कि भारतीय रेलवे राष्ट्र की लाइफलाइन है इसकी सुरक्षा सर्वोपरि है। रेलवे सुरक्षा से संबंधित सभी एजेंसियों में परस्पर समन्वय आवश्यक है। विगत वर्षो में ट्रेनों की संख्या, रेल यात्रियों की संख्या, रेलवे स्टेशनों तथा प्लेटफार्मों की संख्या में काफी वृद्धि हुई जबकि पिछले 25 वर्ष में जीआरपी में जनशक्ति एवं इंन्फ्रास्ट्रक्चर में कोई भी वृद्धि नही हुई है। डीजी रेलवे द्वारा रेलवे की बड़ी परियोजनाओं के डीपीआर के स्तर पर ही सुरक्षा संबंधी तत्वों को शामिल करने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि जीआरपी की जनशक्ति, इंन्फ्रास्ट्रक्चर, बजट एवं तकनीकि संवर्धन में वृद्धि होने से जीआरपी की गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा आम जनता में भी पुलिस के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी व अपराध एवं कानून व्यवस्था के नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

संगोष्ठी में आर.के. भारद्वाज, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ, अनिल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ, अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर पुलिस महानिदेशक रेलवे उ0प्र0 लखनऊ के साथ प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पीसीएसी) आरपीएफ (एनआर, एनईआर, एनसीआर, डब्ल्यूसीआर,ईसीआर ), आईजी सह प्रबन्धक/सुरक्षा, डीईसीसीआईेएल/ईडीएफसी प्रयागराज, डब्ल्यूडीएफसी अमहदाबाद/गुजरात, चीफ ट्रैक इंजीनियर (एनआर, एनईआर, एनसीआर, डब्ल्यूसीआर,ईसीआर ) एवं रेलवे/जीआरपी/आरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन वैचुअल के माध्यम से उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News