Jhansi News: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 42 मुकदमों में 56 लोगों को सजा मिली

Jhansi News: अक्टूबर 2026 में पुलिस और अभियोजन की पैरवी से पॉक्सो, दहेज हत्या, चोरी समेत 42 मुकदमों में 56 लोगों को सजा सुनायी गई। दो अन्य मामलों में अदालत ने अर्थदंड लगाया।

Update:2026-11-12 21:32 IST

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 42 मुकदमों में 56 लोगों को सजा मिली (Photo- Newstrack)

Jhansi News: ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत जिले की मानीटरिंग सेल पुलिस ने विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाई है। अक्तूबर माह में 42 मुकदमों में 56 लोगों को सजा सुनाई गई। इसमें पॉक्सो व बलात्कार के मामलों में दो अभियुक्तों, दहेज हत्या के मामले में दो, चोरी/ग्रहभेदन के मामले में तीन, नारकोटिक्स के मामले में चार, गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो, सनसनी खेज के मामले में पांच व अन्य 24 अभियुक्त शामिल है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियुक्तों को सजा कराने के लिए पुलिस व अभियोजन की ओर से मजबूत पैरवी की जा रही है।

जघन्य और महिला संबंधी अपराधों के साथ अन्य अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने के बाद उन्हें न्यायालय में दोषी सिद्ध करने तक पुलिस की सक्रिय भूमिका रहती है। पुलिस द्वारा न्यायालय में की गई पैरवी से सरकार का आपरेशन कन्विक्शन अभियान कारगर साबित हो रहा है। क्योंकि जनपद में इस अभियान के तहत अक्तूबर 2026 में 42 मुकदमों में से 56 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। इस अवधि में किसी भी मामले में मृत्यु दंड की सजा नहीं दी गई।

इस अभियान की सफलता में पुलिस तीन नए आपराधिक कानून को भी एक कुंजी मान रहे हैं, जिसमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत समय रहते कार्रवाई होती है। प्रदेश सरकार की ओर से जून 2025 से ऑपरेशन कन्विक्शन की शुरुआत की गई थी, जिसमें पुलिस ने सशक्त विवेचना, समयबद्ध चार्जशीट और न्यायालय में प्रभावी पैरवी के जरिए अपराधों के खिलाफ निर्णायक बढ़त बनाना है। वर्ष 2026 के आठवें माह अगस्त में 42 मामलों में सजा सुनाई गई, जिनमें 56 अभियुक्त दोषसिद्ध हुए हैं।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक द्वारा न्यायालयों में लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन में यह उपलब्धि हासिल की गई। इसमें मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन शाखा, कोर्ट मोहर्रिर, कोर्ट पैरोकार, विशेष लोक अभियोजक, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता, अभियोजन अधिकारी और सहायक अभियोजन अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी के समन्वित प्रयासों और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप, अक्तूबर 2026 में न्यायालयों में विचाराधीन 42 अभियोगों में 56 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। बताते हैं कि जनवरी माह में 79 मामलों में से 78, फरवरी माह में 55 मामलों में से 49, मार्च माह में 47 मामलों में से 46, अप्रैल माह में 32 मामलों में से 28, मई माह में 48 मामलों में से 46, जून माह में 34 मामलों में से 56, जुलाई माह में 53 मामलों में से 68, अगस्त माह में 55 मामलों में से 68 अभियुक्तों, अक्तूबर माह में 42 मामलों में से 56 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है।

यह टीम है मॉनीटरिंग सेल

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नोडल अधिकारी अरविन्द कुमार, निरीक्षक चंद्रशेखर दुबे, पर्वत सिंह, महिला आरक्षी कुसुम पटेल, दीपिका उपाध्याय व नेहा सचान शामिल है।

इनका कहना है

ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत जैसे ही भारतीय न्याय संहिता के साथ-साथ पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू हुई है। उसे पुलिस की कार्यप्रणाली में भी तेजी आई है। न्यायालय में भी बेहतर पैरवी हो रही है। जिसके चलते हम प्रत्येक वर्ष दोषियों को सजा दिलाने में सफल रहे हैं।

विकास कुमार, एसएसपी झांसी

दो अभियुक्तों को अदालत उठने तक की सजा

झांसी। अदालत ने दो अभियुक्तों को विभिन्न मामलों में अदालत उठने तक की सजा व अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय स्पेशल जेएम द्वितीय ने जुआ एक्ट में दोषी मानते हुए मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांधीगंज मोहल्ले में रहने वाले इरशाद खान को अदालत उठने तक की सजा व सात सौ रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मालूम हो कि मऊरानीपुर थाने की पुलिस ने इरशाद खान को 3/13 जी एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। वहीं, न्यायालय स्पेशल जेएम द्वितीय ने हरियाणा के जिला मेवात के थाना पुनगण के ग्राम सिमरावत निवासी शमील को दफा 279,337,338,427 में दोषी मानते हुए अदालत उठने तक की सजा व 3500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मालूम हो कि सीपरी बाजार थाने की पुलिस ने शमील के खिलाफ सड़क हादसे का मुकदमा पंजीकृत किया था।

Tags:    

Similar News