Jhansi News: मनुष्य में ज्ञान एवं भक्ति का समावेश होना जरूरी, बोले - पं. शिवाकांत महाराज

Jhansi News: पंडित शिवाकांत महाराज ने बताया कि भारत एक दिन अवश्य विश्व गुरु बनेगा और फिर से सोने की चिड़िया कहलाएगा। महाराजश्री ने भागवत कथा के समय श्रोता समाज को कहा प्रत्येक कार्य करते समय मनुष्य को भगवान का स्मरण करना चाहिए

Report :  Gaurav Kushwaha
Update:2023-11-30 14:54 IST

पं. शिवाकांत महाराज (Newstrack)

Jhansi News: कथा के प्रथम दिवस अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पं० शिवा कान्त महाराज ने बताया कि मनुष्य में ज्ञान एवं भक्ति का समावेश होना जरूरी है क्योंकि बिना ज्ञान के भक्ति अंधी होती है और बिना भक्ति के ज्ञान लंगड़ा होता है। उन्होने कहा जब तक प्रत्येक हिंदू जागेगा नहीं तब तक सनातन मजबूत नहीं होगा। सनातन को खत्म करने वाले एवं सनातन के खिलाफ साजिश रचने वाले खुद खत्म हो जाएंगे।

महाराज ने बताया कि भारत एक दिन अवश्य विश्व गुरु बनेगा और फिर से सोने की चिड़िया कहलाएगा। महाराजश्री ने भागवत कथा के समय श्रोता समाज को कहा प्रत्येक कार्य करते समय मनुष्य को भगवान का स्मरण करना चाहिए, जेहि घर साधु न पूजिए हरि की सेवा नाहि ते घर मरघट सारखे भूत बरे तिन माहि, यानी कि जिस घर में सज्जनों की कद्र नहीं होती है, जो मनुष्य माता-पिता गुरु एवं भगवान की पूजा नहीं करते हैं, उसे घर में आए दिन लड़ाई झगड़ा क्लेश बना रहता है। वो घर मरघट के समान माना गया है। प्रथम दिवस की कथा में प्रधान यजमान फ़ौजी नितेंद्र रघुवंशी राय ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर व्यास पूजन कर व्यास का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पीतांबर माला पहनाकर व्यास जी को सम्मानित किया। आचार्य सुनील, आचार्य भास्कर के द्वारा पूजन कराया गया। कार्यक्रम की पूरी जानकारी पं० उत्तम शुक्ला द्वारा गई।


झाँसी पहुंचने पर सनातन यात्रा का हुआ स्वागत

अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य पं0 शिवा कान्त महाराज के द्वारा चलाई जा रही पूरे विश्व में सनातन यात्रा हंसारी झाँसी में जैसे ही पहुंची तो हजारों की संख्या में सनातनी जनों का हुज़ूम टूट पड़ा और महाराज श्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सनातन यात्रा में चलने के लिए उमड़ पड़े। सनातन प्रेमी झाँसी में जगह-जगह सनातनी जनों के द्वारा सनातन यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महाराज के पीआरओ पंडित उत्तम शुक्ला ने बताया गया कि महाराज ने संकल्प लिया है कि जब तक संपूर्ण विश्व को सनातन मय नहीं बना दूंगा तब तक यह यात्रा रुकेगी नहीं। पीआरओ ने बताया कि हसारी में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा एवं सनातन महोत्सव कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम आयोजक प्रधान यजमान फ़ौजी नितेन्द्र रघुवंशी राय, महेन्द्र यादव सभासद झाँसी आदि भक्त उपस्थित रहे।



Tags:    

Similar News