Jhansi News: झांसी हादसे में भाई-बहन की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

Jhansi News: झांसी-कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बहन की शादी में शामिल होने पांच लाख के जेवर लेकर जा रहे थे।

Update:2026-05-16 20:08 IST

झांसी हादसे में भाई-बहन की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे (Photo- Social Media)

Jhansi News: झांसी। झांसी - कानपुर हाइवे मबूसा ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज स्पीड में आ रही मोटर साइकिल टकरा गई जिससे बाइक पर सवार भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों लोग बड़ी बहन के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। यह लोग पांच लाख रुपयों के जेवरात भी लिए थे। इसकी सूचना मिलते ही डायल-112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। दोनों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

ट्रक से टकरा गई मोटर साइकिल, भाई-बहन की मौत

जालौन के थाना कोटरा के ग्राम दहगुंवा निवासी दृगपाल की बड़ी बेटी शालिनी निवासी जरहा खुर्द थाना मोंठ में रहती है। शालिनी के परिवार में शादी समारोह था। इस शादी में समारोह में शामिल होने के लिए दृगपाल का बेटा ईशू अहिरवार व बेटी शिवानी अहिरवार मोटर साइकिल पर सवार होकर जरहा खुर्द के लिए निकले थे। जैसे ही भाई-बहन हाइवे पर मबूसी ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में जा रही मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद भाई - बहन सड़क पर दूर जा गिरे। इसकी जानकारी लगते ही वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों को दी। वह लोग तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शिवानी बीए की छात्रा था, जबकि ईशु कक्षा 11 वीं में पढ़ता था। परिवार में बड़ा भाई शनि और तीन बहनें हैं। पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करता हैं। परिवार की बेटियां शालिनी और सिमरन की शादी हो चुकी है।


मृतका के जीजा सुनील कुमार ने बताया कि ईशू और शिवानी शादी समारोह में शामिल होने के लिए हमारे यहां आ रह थे। दोनों अपने साथ एक बैग में करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवर भी लेकर आए थे, जिन्हें शादी में देना था। बाद में पुलिस ने बैग और जेवर परिवार को सौंप दे दिया। सूचना पर गई पुलिस ने दोनों भाई-बहन के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इस संबंध में पूंछ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया स्टेट निवासी अज्जू उर्फ अभिषेक की पत्नी सुभद्रा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Tags:    

Similar News