Jhansi News: यूपी बार काउंसिल चुनाव: झांसी में पहले दिन 850 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Jhansi News: न्यायालय परिसर स्थित नवीन बार भवन में मतदान को लेकर वकीलों में दिखा उत्साह, दो दिवसीय चुनाव में 21 जनवरी तक डाले जाएंगे वोट।

Update:2026-01-20 22:34 IST

यूपी बार काउंसिल चुनाव: झांसी में पहले दिन 850 अधिवक्ताओं ने किया मतदान (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। यूपी बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह मतदान नवीन बार भवन जनपद न्यायालय परिसर, झाँसी में हुआ है। पहले दिन हुई वोटिंग में करीब आठ सौ पचास मत पड़े है। दो दिवसीय यह चुनाव 20 और 21 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

सुबह से ही मतदान केंद्र पर अधिवक्ताओं की कतारें देखी गईं, जिससे चुनावी माहौल जीवंत रहा। पूरे प्रदेश में बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला प्रदेशभर के लगभग ढाई लाख मतदाता करेंगे।

जिले में झांसी, मोंठ, गरौठा, मऊरानीपुर में तीन हजार अधिवक्ता मतदाता है। जबकि झांसी में 2300 वोटर है। इस प्रकार पूरे जिले में तीन हजार अधिवक्ता वोटर है। मंगलवार को हुई वोटिंग में लगभग 850 मत पड़े है।

इनमें मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन और बार काउंसिल के चुनाव अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रख रहे हैं। बताते हैं कि यह चुनाव चार चरणों में हो रहा है। इसमें चुने गए सदस्य बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष को चुनेंगे।

कल भी इस चुनाव के लिए होगा मतदान...

वहीं, अधिवक्ताओं ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 2,49,808 मतदाता हैं। इस चुनाव के माध्यम से बार काउंसिल के 25 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। बार काउंसिल के ये चुनाव न केवल संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कल भी इसके लिए मतदान किया जाएगा।

Tags:    

Similar News