Kannauj News : यूपी-112 कॉलर्स से ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
Kannauj News : यूपी-112 कॉलर्स को झांसा देकर रुपये वसूलने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, कन्नौज पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।
Kannauj News
Kannauj News : उत्तर प्रदेश में चल रहा था पीआरवी कॉलर्स से धोखाधड़ी का बड़ा खेल, कॉलर्स को फोन कर समस्या समाधान के लिया वसूले जा रहे थे रूपए, पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों में प्रदेश के कई जनपदों में पीआरबी के कॉलर्स से उनको फोन कर वसूली की है।जनपद कन्नौज में यूपी-112 के कॉलर्स से धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है पुलिस को जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन व फर्जी अधिवक्ता पहिचान पत्र व 2,900/- रूपये नगद बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना को लेकर बताया पिछले कुछ समय से जनपद कन्नौज के पीआरवी वाहनो के कर्मियों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो पहिया चार पहिया पीआरवी वाहनों के सीयूजी नंम्बरो पर फोन करके स्वयं को यूपी 112 मुख्यालय का कर्मी बताकर पूर्व के इवेंट का विवरण ( कालर का नाम, मो0नं0, विपक्षी का नाम तथा एटीआर आदि) नोट किये जा रहे थे तथा पी0आर0वी0 से प्राप्त कालरो के मो0नं0 पर फोन करके कॉलर को लोकल थाने का सिपाही, दीवान, लेखपाल, अधिवक्ता बताते हुए इवेंट की जांच करने व कॉलर का काम कराने का झांसा देकर कॉलर को व्हाट्सपर पर अलग -2 क्यूआर कोड भेजकर उसमें रुपये ट्रांसफर कराये जा रहे है ।
मामले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉलर 1.घनश्याम पुत्र सतीशचन्द्र निवासी ग्राम कटरा पोस्ट भुन्ना थाना ठठिया जनपद कन्नौज से दो बार में 3,000 रूपये, 2. रमन प्रकाश पुत्र श्री रामदयाल निवासी ग्राम कनौली थाना तिर्वा जनपद कन्नौज से 1,000 रूपये, 3. विनोद कुमार पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम चिंतापुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज से चार बार में 7,000 रूपये धोखाधड़ी करके डलवाये गये तथा 4. शांति देवी उर्फ रामकाली पत्नी रामस्वरूप निवासी रामपुर शादी पो0 सतोरा कन्नौज से रूपये ठगने का प्रयास किया गया ।
आरोपियों ने जनपद कन्नौज सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी यूपी-112 के कॉलर के साथ धोखाधड़ी कर रूपये ट्रांसफर कराये गये है जिसके सम्बन्ध में जाँच की जा रही है । पुलिस ने इस मामले में अमन कुमार तिवारी उर्फ मुल्ली पुत्र विष्णुदयाल व रामवीर पुत्र स्व0 बाबूराम को पूछताछ हेतु यूपी 112 कन्नौज बुलाया गया जहां आरोप सत्य पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया ।
पछताछ में आरोपियों का कबूलनामा :- आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगों ने रामवीर की आई0डी0 पर दो सिम कार्ड लिये थे, जिनसे अमन कुमार तिवारी उर्फ मुल्ली यूपी-112 मुख्यालय का कर्मचारी बनकर पी0आर0वी0 बाहनों के सी0यू0जी0 पर फोन करता था तथा फीडबैक लेने के नाम पर पी0आर0वी0 कर्मी से पूर्व के ईवेंट का विवरण (कालर का नाम, मो0नं0, विपक्षी का नाम तथा एटीआर आदि) प्राप्त कर लेता था, तथा पी0आर0वी0 से प्राप्त कॉलर के नम्बर पर लोकर थाना का पुलिस कर्मी/लेखपाल/अधिवक्ता बनकर कॉलर की समस्या का समाधान करने/कराने का झांसा देकर पैसे की मांग करता था तथा कॉलर के व्हाट्सप पर उपरोक्त नम्बरों से जनपद शाहजहाँपुर के जनसेवा केन्द्रों व दुकानों के क्यू0आर0 कोड भेजकर कॉलर से रूपये उसमें डलवा लेते थे तथा बाद में जनसेवा केन्द्रों व दुकानों से नगद रूपये ले आते थे ।