Kanpur Dehat News : हैंडपंप पर भैंस के विवाद ने ली जान, मारपीट में युवक की मौत से गांव में सनसनी

Kanpur Dehat News : कानपुर देहात में हैंडपंप पर भैंस के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Update:2026-05-05 21:49 IST

Kanpur Dehat News 

Kanpur Dehat News : कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित ककलापुर गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक युवक की मौत हो गई। रविवार को हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान भैंस के फटकारने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।जानकारी के अनुसार, गांव के बालवीर और बृजेंद्र सिंह के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब वे हैंडपंप पर पानी भरने गए थे और भैंस के फटकारने को लेकर बहस हो गई। बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें बालवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिजन उसे औरैया जनपद के चिचौली स्थित जिला अस्पताल ले गए।उपचार के दौरान बालवीर ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को जब उसकी मौत की खबर गांव पहुंची, तो परिवार में मातम छा गया।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है और परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। मंगलपुर थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News