Kaushambi News: सड़क में कीचड़, कागजों में चकाचक, एक ही कार्य के लिए बार-बार निकलता रहा बजट
Kaushambi News: कौशाम्बी के मंझनपुर क्षेत्र की भैयला मकदूमपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बार-बार बजट निकालकर घोटाले के आरोप लगे हैं, जांच की मांग उठी गंभीररूपसे है।
सड़क में कीचड़, कागजों में चकाचक, एक ही कार्य के लिए बार-बार निकलता रहा बजट (Photo- Newstrack)
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर इलाके के भैयला मकदूमपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में जमकर धांधली हुई है। पंचायत भवन मरम्मत, आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत व विद्यालयों के कायाकल्प के नाम पर बार बार बजट निकाला गया है। इसके अलावा सड़क निर्माण व हैंडपम्प मरम्मत में भी काफी झोल किया गया है। साथ ही साफ सफाई के लिए भी बार बार बजट निकाला गया है। जबकि ग्राम पंचायत में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर खानापूर्ति कर कागजी कोरम पूरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि, मंझनपुर विकास खण्ड के भैयला मकदूमपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीण खुद को ठगा महशूश कर रहें है। आरोप है कि ग्राम पंचायत में कागजी कोरम पूरा कर लाखों रुपये का बजट निकाल लिया गया है। सूत्र बताते है कि 15 अप्रैल 2021 पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैयला में रँगाई पुताई के लिए 82684 रुपये निकाला गया है। इसके बाद 23 अप्रैल 2021 को इसी कार्य के लिए 41385 रुपये निकाला गया है। इसके अलावा 19 अप्रैल 2021 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैयला में खिड़की दरवाजा कार्य के लिए 67430 रुपये निकाला गया है।
काम कागज पर और पास होता रहा बजट
इसके बाद 19 अप्रैल 2021 पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैयला में छत मरम्मत व कीचेन निर्माण कार्य के लिए 124141 रुपये निकाला गया है। इसके अलावा 28 अप्रैल 2021 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खिड़की दरवाजा मरम्मत कार्य के लिए 10875 रुपए निकाला गया है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय में 16 अप्रैल 2021 को रँगाई पुताई के लिए 16464 रुपये व 11250 रुपये निकाला गया है। इसके बाद 24 अप्रैल 2021 को प्राथमिक विद्यालय में रँगाई पुताई के लिए 22500 रुपये निकाला गया है। जबकि इसके पहले 10 अप्रैल 2021 को रंगाई पुताई सामग्री के लिए 38634 व 5605 रुपये निकाला गया है।
इसके अलावा 10 अक्टूबर 2024 को प्राथमिक विद्यालय में छत मरम्मत व कीचेन मरम्मत के लिए 79505 रुपये व 41892 रुपये निकाला गया है। इसके बाद 12 जनवरी 2025 को प्राथमिक विद्यालय सेकेंड में छत मरम्मत व कीचेन मरम्मत कार्य के लिए 50742 रुपये व 29834 रुपये निकाला गया है। इसके अलावा 12 नवम्बर 2021 को पंचायत भवन इलेक्ट्रॉनिक कार्य के लिए 20844 रुपये निकाला गया है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक फिटिंग के लिए 12 अप्रैल 2021 को 18597 रुपये निकाला गया है। इसके बाद पंचायत भवन में बाउंड्रीवाल व रंगाई पुताई के लिए 18 नवम्बर 2021 को 160918 रुपये निकाला गया है।
इसके अलावा 18 नवम्बर 2021 को पंचायत भवन में मरम्मत व रँगाई पुताई के लिए 148402 रुपये निकाला गया है। इसके बाद 21 जनवरी 2022 को पंचायत भवन में सामग्री के लिए 16350 रुपये निकाला गया है। इसके बाद 7 अप्रैल 22 को पंचायत भवन में सामग्री के लिए 157800 रुपये निकाला गया है। 13 मार्च 2026 को कम्पोजिट विद्यालय में 2 टॉयलेट व 3 नाग यूनिरल निर्माण कार्य के लिए 49315 रुपये, 39476 रुपये 26840 रुपये निकाला गया है।
वहीं इस बाबत पूछे जाने पर सीडीओ विनोदराम त्रिपाठी ने बताया कि, ग्राम पंचायत के विकास कार्यो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।