Kushinagar News: कुशीनगर तेजाब कांड: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग से जुड़ी साजिश उजागर
Kushinagar Acid Attack News : कुशीनगर तेजाब कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग और किराए के मकान से रची गई साजिश का खुलासा
Kushinagar Acid Attack News
Kushinagar Acid Attack News : जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन ईमिलिया में हुए सनसनीखेज तेजाब कांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका था। पुलिस जांच में घटना से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।जांच के अनुसार, तीनों आरोपी रामकोला के मथुरा नगर में एक किराए के मकान में रह रहे थे। मुख्य आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से खुद को निजी बैंक कर्मचारी बताकर यह मकान किराए पर लिया था। इस जघन्य आपराधिक घटना की कवरेज न्यूज ट्रैक टीम दो दिन लगातार कर रही हैं और प्रमुखता से खबर भी चल रही हैं।
इस सूत्रों के मुताबिक, इस मकान में एक महिला का भी आना-जाना लगा रहता था, जिससे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मकान छोड़कर फरार हो गए थे, लेकिन एक आरोपी पैर में चोट लगने के कारण भाग नहीं सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसी आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों तक भी पहुंच बनाई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी जनवरी 2026 में मृतका के घर भी गया था। उस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और आरोपी को दौड़ा दिया। इस दौरान उसका मोबाइल गिर गया था, जिससे दोनों के बीच चल रहे प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हो गई। इसके बाद घरवालों की सख्ती के चलते युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी।पूछताछ में आरोपी छोटेलाल हरकार ने बताया कि जनवरी से युवती उससे बात नहीं कर रही थी, जिससे वह काफी आक्रोशित था।
उसने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसी बीच युवती के अन्य युवकों से बातचीत करने की बात सामने आने पर वह और बौखला गया। बदले की भावना में उसने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया, ताकि शक अन्य युवकों पर जाए। हालांकि, पुलिस की बारीकी से की गई जांच में आरोपियों की यह चाल नाकाम साबित हुई और पूरे मामले का खुलासा हो गया।