Kushinagar News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, तीन घंटे में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Kushinagar News: कुशीनगर के कसया में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन घंटे में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Update:2026-08-11 21:50 IST

Kushinagar Kasya Murder Case

Kushinagar News: जनपद के कसया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने महज तीन घंटे में पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड (आलाकत्ल) भी बरामद की है। घटना में शामिल दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक मोहित का पैतृक घर गांव में है, जबकि गांव के बाहर भी उसका एक घर है। बताया गया कि घटना के समय मोहित गांव के बाहर स्थित घर में सोया हुआ था। इसी दौरान उसकी हत्या कर शव को घर के बाहर फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तीन घंटे के भीतर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। मामले में मुख्य आरोपित अरविंद पुत्र रामप्यारे गौड़, निवासी भठई बाबू, थाना कसया को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में थाना कसया में मुकदमा अपराध संख्या 0492/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने बरामद लोहे की रॉड को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक राय शामिल रहे।

Tags:    

Similar News