Lakhimpur Kheri News: चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर याद किया गया अदम्य साहस और बलिदान

Lakhimpur Kheri News: पलियाकलां के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान को नमन किया।

Update:2026-07-23 21:06 IST

चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर याद किया गया अदम्य साहस और बलिदान (Photo- Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: पलियाकलां (खीरी) जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में अमर शहीद क्रान्तिकारी चन्दरशेखर आजाद की 120वीं जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उज्ज्वल ध्रुव तारे है।

वे सांडर्स हत्याकांड व काकोरी ट्रेन कांड के मुख्य सूत्रधार थे। उन्होंने भारतमाता को सशस्त्र क्रांति के दम पर आजाद कराने का संकल्प लिया। उन्होंने जीवन भर आजाद रहने का संकल्प लिया। वे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इलाहाबाद गये। आनंद भवन में बैठक चल रही थी।


जिस भवन में पर्दे के उस पार आवाज नहीं जाती थी, उस भवन से आजाद की मुखबरी कैसे हो गई? यह बड़ा यक्ष प्रश्न है। नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने कहा कि जब तक सूरज चाँद रहेंगा,आजाद का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता रहेगा।


जब जब देश में क्रांति की बात होगी, आजाद का नाम बड़े आदर के साथ लिया जायेगा। उनका त्याग व बलिदान सदैव अभिनंदनीय रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतमाता व चंदरशेखर आजाद के पूजन अर्चन से हुआ।

कार्यक्रम का संचालन अर्चना शुक्ला ने किया। रचना मिश्रा, निहाल व विद्यालय परिवार की सार्थक उपस्थिति रही।

Tags:    

Similar News