Lakhimpur Kheri News: मामूली विवाद में पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख पर लाठी-डंडों से हमला, इलाज के दौरान मौत

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के खमरिया गांव में मामूली विवाद में हमलावरों ने पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Update:2026-08-12 14:09 IST

Lakhimpur Kheri News(Photo-Social Media)

Lakhimpur Kheri News: थाना मितोली खमारिया गांव निवासी कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख की गांव के दबंगो ने पिटाई कर दी जिससे इलाज के समय उनकी मौत हो गयी

पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर परजनों द्वारा कस्ता ममरी मार्ग पर शव रख कर रोड जाम कर दिया सी ओ मिटोली परिजनों समझाने का कर रहे प्रयास, परिजन आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्यवाही करने की कर रहे मांग, मितौली, नीमगाँव व मैगलगंज पुलिस मौके मौजूद है अब समझे पूरा मामला


किशोरी लाल और दूसरे पक्ष के लोगों के मकान गांव में आमने-सामने हैं। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया। मंगलवार की सुबह किशोरी लाल के बेटे आदेश को हमलावरों ने घेर लिया और उसकी पिटाई करने लगे मौके पर पहुंचे पिता किशोरी लाल पर भी हमलावरों ने लाठी डंडे बरसा दिए। मारपीट में जख्मी बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पर एएसपी अमित राय, सीओ यादवेंद्र खम्हरिया गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई है। मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मितौली के पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख किशोरी लाल की पीटकर की गई हत्या के पीछे मामूली विवाद और गांव में वर्चस्व की लड़ाई सामने आ रही है। सोमवार शाम को हुए विवाद में पुलिस की मदद लेने जा रहे किशोरी लाल के बेटे को रोकने के लिए दबंगों ने मारपीट की। खम्हरिया निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को उसके छोटे भाई आदेश से गांव के ही श्याम किशोर व उनके बेटों से कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गाली गलौज तक पहुंच गया था। बताते हैं कि विवाद के दौरान कई लोग शराब के नशे में थे।

आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब आदेश शिकायत करने के लिए घर से थाने के लिए निकला तो विपक्षियों ने उसे घेर कर मारपीट शुरू कर दी। बेटे के साथ मारपीट की खबर पाकर मौके पर पहुंचे पिता किशोरी लाल पर भी हमलावरों ने लाठी डंडे चलाए। सिर व शरीर में गम्भीर चोटें आने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। बताते हैं कि विपक्षियों ने किशोरी लाल की पत्नी किरन, बेटे रजनीश के साथ भी मारपीट की गई। परिजन 60 वर्षीय किशोरी लाल वर्मा को लेकर अस्पताल आ रहे थे इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचनें पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


खमरिया में बुजुर्ग किशोरी लाल हत्याकांड का खुलासा, पांचों नामजद आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: मितौली क्षेत्र के खमरिया गांव में बुजुर्ग किशोरी लाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमे में नामजद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पांचों नामजद आरोपी गिरफ्तार

मितौली क्षेत्राधिकारी यादवेन्द्र यादव ने बताया कि किशोरी लाल की हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी गहनता से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने लगाया जाम

हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को जब परिजन किशोरी लाल का शव लेकर गांव पहुंचे तो उन्होंने कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही मितौली सीओ यादवेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया और आरोपियों की गिरफ्तारी समेत पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। करीब 20 मिनट बाद परिजनों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया।

गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है।

हत्या की वजह और अन्य पहलुओं की जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, पांचों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद मामले की विवेचना जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए जांच की जा रही है। पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की कार्रवाई में अहम कदम माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News