Lakhimpur Kheri News : पलिया में कार का गेट खुलते ही बाइक सवार घायल, युवक का पैर टूटा, चालक फरार

Lakhimpur Kheri News : पलिया में सड़क किनारे खड़ी कार का गेट अचानक खुलने से बाइक सवार गंभीर घायल, युवक का पैर टूटा, चालक मौके से फरार

Update:2026-05-31 21:07 IST

Palia Road Accident

Lakhimpur Kheri News: पलिया सम्पूर्णानगर रोड पर रविवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी कार का गेट अचानक खोलने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का बायां पैर टूट गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पलिया क्षेत्र के ग्राम रिक्खीपुरवा निवासी अनुज पुत्र सत्रोहन रविवार को किसी कार्य से बाइक द्वारा पलिया आया हुआ था।

दोपहर करीब दो बजे वह वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सम्पूर्णानगर रोड स्थित किसान पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़ी कार के चालक ने बिना पीछे देखे अचानक दरवाजा खोल दिया, जिससे अनुज की बाइक कार के दरवाजे से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका बायां पैर टूट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घायल को एम्बुलेंस की मदद से पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घायल के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है

Tags:    

Similar News