Lucknow Cylinder Blast: दुबग्गा में सिलेंडर ब्लास्ट, करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

Lucknow Cylinder Blast: राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक मकान के अंदर शुक्रवार की शाम अचानक से एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।;

Report :  Santosh Tiwari
Update:2024-12-06 20:08 IST

दुबग्गा में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोग घायल: Photo- Newstrack

Lucknow Cylinder Blast: लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक मकान के अंदर शुक्रवार की शाम अचानक से एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकानों में भी दरारे आ गईं। वहीं, घरों में रहने वाले लोग भी मकानों से बाहर निकल आए। हादसे के बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस और दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने आग बुझाई साथ ही घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

लीकेज से हुआ ब्लास्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुबग्गा थानाक्षेत्र के मुर्दापुर स्थित ग्रीन सिटी में अशोक गुप्ता नामक व्यक्ति का मकान है। इस मकान में अवैध रूप से सिलेंडर रिफिलिंग और कालाबाजारी होती है। शुक्रवार को अवैध रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में लीकेज हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गैस सिलेंडर में लीकेज कारण आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ जिससे घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में घर के सामने खेल रहे बच्चे दीशान (5) और आयशा (7) के साथ ही दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा है। दमकल और पुलिस ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया।

कई महीनो से चल रहा था गैस कटिंग का कारोबार

ग्रामीणों के अनुसार कई महीनों से मकान के अंदर अवैध तरीके से गैस कटिंग का कारोबार फल फूल रहा था। गांव वालों का कहना है कि आबादी के बीच एक घर को गैस गोदाम बना रखा था। घटना के बाद दमकल कर्मियों ने कई गैस सिलेंडर घर से सुरक्षित निकाल लिए हैं। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँच गई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News