लखनऊ का लुलु हाइपरमार्केट सील! FSDA ने पकड़ी मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर की चाल, KFC समेत 7 मॉल्स के बड़े आउटलेट्स पर ताला!

Lucknow News: लखनऊ में FSDA ने 7 मॉल्स में छापेमारी कर लुलु हाईपर मार्केट और सिनेपॉलिस KFC सहित कई आउटलेट्स को गंदगी और लाइसेंस उल्लंघन के कारण बंद किया। उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए कार्रवाई जारी।

Update:2025-12-02 23:12 IST

Lucknow News: लखनऊ में खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSDA) ने शासन के निर्देश पर 7 बड़े मॉल्स में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। इस छापेमारी में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया और मॉल्स में मौजूद 61 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान तीन प्रतिष्ठानों में गंभीर खामियां पाई गईं, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवाल उठ गए। सबसे बड़ी कार्रवाई लुलु हाईपर मार्केट में हुई। FSDA की टीम ने यहां मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर और एक्सपायरी डेट आगे बढ़ाने की चाल पकड़ी। इसके अलावा, हाईपर मार्केट का लाइसेंस भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इन गंभीर उल्लंघनों के चलते लुलु हाईपर मार्केट को तुरंत बंद कर दिया गया। FSDA ने लुलु मॉल के डबरू द चाप आउटलेट पर भी कार्रवाई की और बिना लाइसेंस के संचालन करने वाले सभी आउटलेट्स को सील कर दिया।

गंदगी और लाइसेंस उल्लंघन पर मॉल्स के आउटलेट्स बंद

इसी तरह सिनेपॉलिस मॉल में स्थित KFC आउटलेट में भी गंदगी मिलने पर संचालन पर रोक लगा दी गई है। FSDA ने स्पष्ट किया कि सुधार होने तक इन आउटलेट्स का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।FSDA के इस बड़े अभियान का मकसद मॉल्स और बड़े रिटेल आउटलेट्स में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। जांच में पाया गया कि कुछ प्रतिष्ठानों ने मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट के साथ छेड़छाड़ की, वहीं कुछ ने संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं लिया। शासन और FSDA ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध खाद्य उत्पाद की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।

इस कार्रवाई के बाद मॉल्स और रिटेल आउटलेट्स में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की चेतावनी भी स्पष्ट हो गई है। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति प्रशासन की कड़ी प्रतिक्रिया को दर्शाती है और यह संदेश देती है कि कोई भी प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा।

Tags:    

Similar News