Prateek Yadav Postmortem: प्रतीक यादव की मौत या गहरा राज? शरीर पर मिले चोट के निशान, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अखिलेश मौजूद

Prateek Yadav Postmortem: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अचानक मौत ने खड़े किए कई सवाल। शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा सस्पेंस, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर देर तक मौजूद रहे अखिलेश यादव। आखिर बीमारी थी या कोई गहरा राज?

Update:2026-05-13 10:04 IST

Prateek Yadav Postmortem: उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक कुनबे से एक बेहद झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार की सुबह यादव परिवार के लिए मातम लेकर आई। प्रतीक यादव, जो अपनी बेमिसाल फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के लिए जाने जाते थे, उनकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रतीक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए विदेश भी जाते थे, लेकिन उनकी बीमारी का खुलासा कभी नहीं हुआ।

पोस्टमार्टम हाउस में डटे रहे अखिलेश यादव

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही अखिलेश यादव अपने आवास से सीधे अस्पताल पहुंचे। जिस समय प्रतीक का पोस्टमार्टम चल रहा था, अखिलेश यादव खुद वहां मौजूद रहे। भाई के जाने का गम उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। अखिलेश यादव आखिरी समय तक पोस्टमार्टम हाउस में ही डटे रहे और इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। पूरा यादव परिवार इस समय गहरे सदमे में है। प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस से बाहर आ गए है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रतीक आज हमारे बीच नहीं है मुझे बहुत दुख है. वह एक बहुत अच्छा लड़का था और अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था. अखिलेश ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरी प्रतीक से मुलाकात हुई थी तब मैंने प्रतीक से कहा था अपना ख्याल रखीए और आगे बढ़िए. प्रतीक यादव देश की सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार से थे. वह मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे. मगर प्रतीक शुरुआत से राजनीति से दूरी बनाए रखे थे. वह फिटनेस और रियल स्टेट बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते थे.

मौत की गुत्थी और शरीर पर चोट के निशान

प्रतीक यादव की मौत अब एक रहस्य बनती जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनके शरीर पर चोट के कुछ निशान पाए गए हैं, जिसने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। यही वजह है कि डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले प्रतीक पिछले तीन महीनों से जिम भी नहीं जा रहे थे, जो उनके करीबियों के लिए काफी चौंकाने वाली बात थी। कुछ दिन पहले ही उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ अखिलेश यादव खुद उनका हालचाल लेने पहुंचे थे।

बीमारी या कुछ और? सच का इंतजार

अस्पताल से घर लौटने के बाद बुधवार की सुबह अचानक प्रतीक की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। वह कौन सी बीमारी थी जिसका इलाज कराने प्रतीक विदेश जाते थे, यह राज अभी भी बरकरार है। फिलहाल सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, क्योंकि उसी के बाद यह साफ हो पाएगा कि मौत कुदरती थी या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह है।

Tags:    

Similar News