लखनऊ में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में अचानक धंसी मिट्टी, 1 मजदूर की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

Basement collapse in Lucknow: घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विभूतिखण्ड और समिट चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Update:2026-04-30 11:58 IST

Basement collapse in Lucknow (photo: Newstrack)

Basement collapse in Lucknow: लखनऊ के विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन के बेसमेंट में अचानक मिट्टी और निर्माण सामग्री धंसने से दो मजदूर दब गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।


बेसमेंट की अचानक धंसी मिट्टी

सुबह करीब 10 बजे समिट चौकी क्षेत्र में IGP रोड पर NTPC भवन के सामने स्थित एक निर्माणाधीन भवन में हुई। निर्माण कार्य के दौरान बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरों पर अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचे


घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विभूतिखण्ड और समिट चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम को भी तत्काल बुलाया गया। संयुक्त टीम ने तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए मलबे में फंसे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा।

1 की मौत, दूसरा घायल


अस्पताल में डॉक्टरों ने बाराबंकी जनपद के ग्राम अमौली कीरतपुर निवासी 36 वर्षीय लक्ष्मी शंकर अवस्थी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे मजदूर तुलसीराम, निवासी ग्राम भीकम पट्टी, थाना सफदरगंज को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News