जलती चिता पर‌ पाइप से डाला पानी! कहा- जो पावर लगानी हो, जाओ लगा लो!

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र के भरवारा क्रासिंग इलाके से अमानवीय घटना सामने आयी है। जहां लोगों ने जलती हुई चिता पर

Update:2026-06-08 23:30 IST

gomtinagar funeral news

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट में बड़ा भरवारा क्रॉसिंग के पास 16 वर्षीय युवती के अंतिम संस्कार के दौरान निर्माणाधीन मकान के लोगों द्वारा चिता पर पानी डालकर आग बुझाने का आरोप लगा है। खबर है कि गोमती नगर विस्तार के भरवारा में बिल्डर ने जलती चिता पर पानी डाल दिया जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए हैं। हंगामे के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इसी स्थान पर अंतिम संस्कार किया जाता रहा है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि इस इलाके में अनियोजित कालोनियां तेजी से विकसित हुईं हैं, जबकि यहां के मूल निवासियों के मुताबिक वहां उनका 300 साल पुराना श्मशान है। अब श्मशान के आसपास मकान बन रहे हैं और दाह-संस्कार का विरोध होने लगा है।




 


इस अमानवीय घटना के सामने आते ही स्थानीय लोग व परिजनों में भारी आक्रोश है। मौके पर स्थानीय लोग काफी संख्या में एकत्र है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रही है। वहां मौजूद पुलिस के अधिकारी लोगों को शांत कराकर मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News