Lucknow news : स्कूलों का अवकाश अब 30 जून तक बढ़ा,बेसिक शिक्षा परिषद ने बच्चों के लिए यह लिया निर्णय
इन स्कूलों को 15 जून तक बंद किया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद ने इस आदेश को बढ़ा कर 30 जून तक बंद रहने का आदेश जारी किया है। लेकिन अब गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए यह अवकाश बढ़ा गया है। इस आदेश का पालन सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में किया जाएगा।
Lucknow news : बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इन स्कूलों को 15 जून तक बंद किया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद ने इस आदेश को बढ़ा कर 30 जून तक बंद रहने का आदेश जारी किया है। लेकिन अब गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए यह अवकाश बढ़ा गया है। इस आदेश का पालन सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में किया जाएगा।
बच्चों की सेहत पर न पड़े असर
बेसिक शिक्षा परिषद ने गर्मी की छुटिृयों में बच्चों की सेहत पर असर न पड़े इसलिए यह फैसला लिया गया है। बीते सात दिनों में प्रदेश में तापमान में बढ़ने से दोपहर में लू का असर भी जारी है। गर्म हवाओं से बच्चों को बचाने के लिए आदेश जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान काफी बढ़ गया है और लू का असर जारी है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि वे इस भीषण गर्मी में बीमार न पड़ें।
सभी जिलों के बीएसए को दिया आदेश
बतादें कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तैनात शिक्षा विभाग के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को आदेश दिया है कि वे यह तय करें कि कोई भी स्कूल 30 जून से पहले न खुले। अगर ऐसा होता है कि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवकाश तक किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं कराई जाएगी। शिक्षक और स्टाफ को भी आवश्यक कार्यों के लिए ही स्कूल बुलाया जाएगा।
एक जुलाई खुलेंगे स्कूल
आदेश पत्र में विभाग ने अब स्कूल को एक जुलाई से फिर से खुलेंगे और नियमित कक्षाएं शुरू करने के लिए आदेश दिया है। बच्चों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी से बचाव के उपाय करें, खूब पानी पिएं और धूप में बाहर निकलने से बचें। बेसिक शिक्षा परिषद का यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए सराहनीय माना जा रहा है।