Maharajganj News: महराजगंज महोत्सव की तैयारियां तेज, 31अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी के साथ होगा शुभारंभ

Maharajganj News: बैठक में महोत्सव की तिथि, कार्यक्रम स्थल, आयोजनों की रूपरेखा, स्टॉलों की व्यवस्था और विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।

Update:2025-09-04 21:37 IST

महराजगंज महोत्सव की तैयारियां तेज  (photo: social media )

Maharajganj News: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महराजगंज महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में महोत्सव की तिथि, कार्यक्रम स्थल, आयोजनों की रूपरेखा, स्टॉलों की व्यवस्था और विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने दशहरा के दृष्टिगत महोत्सव का शुभारंभ 31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी/वॉकेथॉन’ से की जाएगी, जिससे युवाओं और आमजन में एकता व राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचे।

बैठक में जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष के आयोजनों की समीक्षा करते हुए इस बार कार्यक्रम को और भव्य एवं जनसहभागिता वाला बनाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द समितियों और उपसमितियों का गठन कर दिया जाए, ताकि महोत्सव की तैयारियों में गति लाई जा सके।

महोत्सव में विशेष ‘हुनर प्वाइंट’ बनाया जाएगा

स्थानीय कलाकारों और हुनरमंदों को मंच देने के लिए इस बार महोत्सव में विशेष ‘हुनर प्वाइंट’ बनाया जाएगा। साथ ही शिक्षा, कला, विज्ञान, इतिहास और खेल से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले की विविध प्रतिभाओं को अवसर दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने महोत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं के प्रचार–प्रसार हेतु विभागीय गोष्ठियों के आयोजन का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का समयबद्ध स्लॉट तय किया जाए, जिससे दर्शकों को विविधता और संतुलित अनुभव मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, एडीएम (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, पीडी राम दरश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में जिला सूचना अधिकारी/सहायक पर्यटक अधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Tags:    

Similar News