Mahoab News: महोबा में पारिवारिक रंजिश पर हमला, मिट्टी देने से मना किया तो पीटा

Mahoab News: महोबा के ग्योडी गांव में मिट्टी देने से मना करने पर रिश्तेदारों ने परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला किया, दंपति सहित छह लोग घायल हुए।

By :  Imran Khan
Update:2025-10-10 16:52 IST

महोबा में पारिवारिक रंजिश पर हमला, मिट्टी देने से मना किया तो पीटा (Photo- Newstrack)

Mahoab News: महोबा में पारिवारिक रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। प्लॉट से मिट्टी देने से इंकार करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि मौसेरे भाइयों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में दंपति सहित छह लोग घायल हो गए।

जमीन को लेकर खड़ा हुआ विवाद

आपको बता दें कि खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योडी गांव निवासी रविंद्र यादव के परिवार पर उसके मौसेरे भाइयों ने हमला बोला। रविंद्र की पत्नी सावित्री ने बताया कि आरोपी रिश्तेदारों ने पहले उनके प्लॉट से मिट्टी मांगी थी, जिसे उन्होंने दे दिया था। लेकिन जब दोबारा मिट्टी मांगी गई और गहराई बढ़ने के कारण मना किया गया, तो इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर पहुंच गए और अचानक हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान रविंद्र यादव, उनकी पत्नी सावित्री और उनके चारों पुत्र संजय, शनि, शिवम और अजय घायल हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर परिवार पर बेरहमी से हमला कर मारपीट कर रहे है। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह हमले को रोका और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

घायलों का इलाज महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया गया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने खन्ना थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना न केवल पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती कटुता को दर्शाती है, बल्कि गांवों में छोटी-छोटी बातों पर हिंसा की प्रवृत्ति पर भी सवाल खड़े करती है।

Tags:    

Similar News