UP: बांके बिहारी के दर्शन नहीं कर सके ऊर्जा मंत्री, मंदिर पहुंचते हुआ बवाल; द्वार पर लगा दिया पर्दा

Banke Bihari Temple: महिलाओं का कहना है कि विरोध दर्ज कराने के दौरान सीओ सदर संदीप सिंह ने महिलाओं के हाथों से स्लोगन छीन लिए। जिस पर एक गोस्वामी और सीओं के बीच काफी नोंकझोक हुई।

Update:2025-07-19 15:50 IST

Banke Bihari Temple

Banke Bihari Temple: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा वृंदावन में स्थित श्री बांके बिहारी के दर्शन नहीं कर सके। उनके मंदिर पहुंचते ही वहां हंगामा शुरू हो गया। वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन पर विवाद दिनोंदिन गहराता जा रहा है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के मंदिर आगमन पर स्थानीय महिलाओं और सेवायतों ने विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय महिलाएं काली पट्टी बांधकर भगवान श्रीबांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ ही उनकी कहासुनी भी हो गयी। जिस पर महिलाओं ने पुलिस पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है।

सीओ ने छीन लिये स्लोगन

महिलाओं का कहना है कि विरोध दर्ज कराने के दौरान सीओ सदर संदीप सिंह ने महिलाओं के हाथों से स्लोगन छीन लिए। जिस पर एक गोस्वामी और सीओं के बीच काफी नोंकझोक हुई। नाराज सेवायतों ने मंदिर का पर्दा भी गिरा दिया। जिसके चलते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा कुछ क्षण के लिए ही भगवान श्रीबांके बिहारी के दर्शन कर सके। उन्हें न तो प्रसाद मिला और न ही उन्हें परंपरागत पटका ही पहनाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने मंत्री श्री शर्मा ने विरोध प्रदर्शन के बीच चार नंबर गेट से बाहर निकाला। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। जब मंत्री वीआईपी रोड स्थित जुगल गोस्वामी गद्दी पर पहुंचे तो वहां भी नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन को शांत करने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने चार महिलाओं को बुलाया और धैर्यपूर्वक उनकी बातों को सुना।

श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर महिलाओं ने अपनी पीड़ा को मंत्री के समक्ष रखा। महिलाओं की बातों को सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि वह जनता की भावनाओं का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही इस विषय पर किसी भी निर्णय को लेने में उनकी सहमति को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Tags:    

Similar News