Mathura News: 14 जून को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Mathura News: मथुरा में 14 जून को 13 केंद्रों पर प्रवक्ता भर्ती परीक्षा होगी। समीक्षा बैठक में सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस व्यवस्था और नकल रोकने के निर्देश दिए गए।

Update:2026-06-06 22:09 IST

14 जून को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न (Photo- Newstrack)

Mathura News: मथुरा, 6 जून 2026। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार ने की।

बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, रिजर्व मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक नोडल अधिकारी, केंद्र प्रभारी और नियंत्रण कक्ष से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए गए।

परीक्षा 14 जून 2026 को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर 

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 6 जून को डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में कक्ष निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह परीक्षा 14 जून 2026 को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 5,466 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की निगरानी के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले केंद्रों का निरीक्षण करें और परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। साथ ही परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक केंद्रों के आसपास स्थित सभी फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी।

Tags:    

Similar News