Mathura News: धूमधाम से मनाया गया पत्रकारिता दिवस, पत्रकारों के हितों और फेक न्यूज़ पर हुई चर्चा

Mathura News: मथुरा के होटल बृजवासी रॉयल में ब्रज प्रेस क्लब द्वारा 34वें पत्रकारिता दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

Update:2026-06-20 16:30 IST

Mathura News

Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में ब्रज प्रेस क्लब द्वारा होटल बृजवासी रॉयल में 34वें पत्रकारिता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता की वर्तमान दिशा, फेक न्यूज़ की बढ़ती चुनौती तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी तथा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने की।इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल युग में मीडिया की जिम्मेदारियों तथा फेक न्यूज़ के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम में पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया।समारोह के दौरान पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों ने इसे अपने कार्यों के प्रति समाज की स्वीकृति और प्रेरणा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

Tags:    

Similar News