Mathura News: ब्रज के अंतरराष्ट्रीय कलाकार डॉ. दिनेश शर्मा को मिला लोक कला रत्न सम्मान

Mathura News: जयपुर के गुलाबो पद्मश्री महोत्सव में ब्रज के कलाकार डॉ. दिनेश शर्मा को लोक कला एवं संस्कृति में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Update:2026-10-01 18:15 IST

Mathura News

Mathura News: गुलाबो पद्मश्री महोत्सव में ब्रज के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार डॉ. दिनेश शर्मा को लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘लोक कला रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंद आचार्य, पद्मश्री गुलाबो सपेरा, गणगौर टीवी चैनल के चेयरमैन डॉ. पवन अरोड़ा और तृप्ति पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महोत्सव के दौरान लोक कला, लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले देशभर के 51 लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में ब्रज की लोक संस्कृति और पारंपरिक लोक नृत्यों को देश और विदेश में पहचान दिलाने के लिए डॉ. दिनेश शर्मा को ‘लोक कला रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया।डॉ. दिनेश शर्मा लंबे समय से ब्रज की पारंपरिक लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को विभिन्न मंचों पर प्रस्तुत करते आ रहे हैं। उनके प्रयासों के माध्यम से ब्रज के लोक नृत्य और लोक संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिला है। सम्मान मिलने की जानकारी के बाद कलाकारों, संस्कृति प्रेमियों और उनके शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

समारोह में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला के माध्यम से देश की विविध लोक संस्कृतियों की झलक प्रस्तुत की। आयोजकों ने कहा कि लोक कलाकार अपनी कला के माध्यम से देश की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने आयोजकों और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रज की लोक कला और संस्कृति को देश-विदेश के मंचों तक पहुंचाना उनके लिए गौरव की बात है। ऐसे सम्मान कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

Tags:    

Similar News