Mathura में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस से उतरते समय 7 साल की छात्र की पहिए के नीचे आने से मौत

Mathura News: घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Update:2026-07-16 15:45 IST

Mathura News

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दूसरी कक्षा के 7 साल के छात्र की मौत हो गई। बताया गया है कि मासूम छात्र स्कूल बस से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान चालक ने कथित तौर पर लापरवाही दिखाते हुए बस को आगे बढ़ा दिया। इससे बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही वह बस के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर्व उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान नितिन के रूप में हुई है। वह राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में दूसरी कक्षा का छात्र था। रोज की तरह गुरुवार सुबह भी वह स्कूल बस से स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल पहुंचते ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार

घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत की खबर फैलते ही लोगों में भयंकर आक्रोश देखने को मिला।

ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने स्कूल परिसर में हंगामा किया और कुछ संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैंत थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही फरार बस चालक की तलाश भी लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News