Mathura News: आरएसएस ने कुसुम सरोवर पर दीपदान कर मनाया पारंपरिक दीपोत्सव
Mathura News: दीपावली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने मथुरा के कुसुम सरोवर पर दीपदान कर भारतीय संस्कृति और परंपरा का संदेश दिया। दीपों की जगमगाहट से ऐतिहासिक स्थल महाराजा सूरजमल की छतरियां रोशनी से नहाईं।
Mathura News
Mathura News: दीपावली के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कुसुम सरोवर पर दीपदान किया। दीपों की जगमगाहट से पौराणिक धरोहर महाराजा सूरजमल की ऐतिहासिक छतरियां रोशनी से नहा उठीं।संघ के कार्यकर्ता पारंपरिक परिधान में पहुंचे और दीपावली पर्व को स्वदेशी और सादगीपूर्ण तरीके से मनाया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपदान भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।कुसुम सरोवर परिसर में करीब 100 दीपक जलाए गए, जिनकी रोशनी से पूरा सरोवर और आसपास का क्षेत्र आलोकित हो उठा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भी इस सुंदर दृश्य का आनंद लिया।
महाराजा सूरजमल की छतरी की ऐतिहासिक और स्थापत्य कला दीपों की रोशनी में और भी आकर्षक लग रही थी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि युवाओं में सांस्कृतिक चेतना भी जगाते हैं।दीपदान कार्यक्रम में स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ कई नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने-अपने घरों में भी दीप जलाने का संकल्प लिया। शाम कुसुम सरोवर पर दीपों की रौशनी ने ऐसा दृश्य बनाया, मानो पूरा परिसर प्रकाशमय हो गया हो।